सवाल: कुछ लोग कोरोना से बचने के लिए थोडे़-थोड़े समय के बाद पानी पीते रहने की सलाह देते है ताकि हलक सूखे न, ऐसे में रोजा कैसे रखा जाएगा?
जवाब : अगर डॉक्टर आपको कोरोना होने की आशंका के चलते बार-बार पानी पीने की सलाह देते हैं तो रोजा न रखें।
सवाल: वक्त गुजारने के लिए क्या मोबाइल पर गेम खेले जा सकते है?
जवाब : मोबाइल पर गेम खेलने से बेहतर है कि आप कुरान की तिलावत व इबादत करें। अगर कोई मोबाइल पर गेम खेलता है तो रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल: क्या मर्द और औरत सब पर तकलीद करना आवश्यक है?
जवाब : हर बालिग व आकिल पर तकलीद करना आवश्यक है।
सवाल: रोजों के बारे में अल्लाह ने कुरान पाक में कहा बयान फरमाया है?
जवाब : अल्लाह ने कुरान का दूसरा सुरह बकरा में रोजों के बारे में हुक्म किया है।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677, वेबसाइट www.farangimahal. in और ई-मेल r{{amzanhelpline2005@gmail.com पर अपनी शंकाएं दूर कर सकते हैं।
अयातुल्लाह उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी की शिया हेल्पलाइन पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए मोबाइल नंबर 9415580936, 9839097407 पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाएं मोबाइल नंबर 6386897124 पर संपर्क कर अपनी तमाम शंकाएं दूर कर सकती है।