बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ सभागार में रविवा
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ सभागार में रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से ''''संघ साहित्य'''' विषयक संगोष्ठी हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित साहित्य पर विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल ने कहा कि वैचारिक क्षेत्र में काम करने वालों की जिम्मेदारी है कि वे संघ से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें।
चार सत्रों में हुए इस कार्यक्रम में विद्वानों ने संघ साहित्य पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. कुमार तरल, राजीव वर्मा और वत्सल द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने गीतों की प्रस्तुति दी। प्रांत सह महामंत्री एवं बीबीएयू हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव के संचालन में अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं राष्ट्रनिष्ठ साहित्य सृजन करने का आह्वान किया। डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रमुख आदर्श सिंह, प्रो. रीता तिवारी, डॉ. सुनील शुक्ला, प्रो. नीतू शर्मा, सुशील वर्मा, ममता पंकज, डॉ. रश्मि शील, ज्योति किरन रतन आदि मौजूद रहे।