फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नई चयनित 100 ग्राम पंचायतों मे भी शुरू होगा एक रुपये में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनपद की 100 और ग्राम पंचायतों में एक रुपये में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभी तक यह लक्ष्य सिर्फ 50 ग्राम पंचायतों में सीमित था।
विज्ञापन

बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में एक रुपये में स्वच्छता अभियान पर कार्यशाला हुई। बैठक में द्वितीय चरण में चयनित 100 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सेक्रेट्री, एडीओ पंचायत व नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान का वृहद स्तर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जैसे 50 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया गया, वैसे ही नवीन चयनित 100 ग्राम पंचायत में भी यह व्यवस्था लागू कराई जाए। स्वच्छता ऑडिट की बैठकों में जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी प्रेक्षक के तौर पर लगाई गई है। मुख्य उद्देश्य डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के सापेक्ष ग्राम पंचायत के परिवारों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता शुल्क एकत्रित करना है। इससे आरआरसी, केयर टेकर, रिक्शा चालक को भुगतान आदि कराया जा सके। सीडीओ अजय जैन, डीपीआरओ, यूनिसेफ की टीम के सदस्य व सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें