फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख आबादी को पानी देने वाली कठौता झील की सफाई फिर शुरू

विज्ञापन
कठौता झील।
विज्ञापन
लखनऊ। करीब दो महीने बाद कठौता झील की सफाई फिर शुरू हो गई है। सफाई में निकलने वाली सिल्ट व मिट्टी का उपयोग अयोध्या रोड पर बन रही मनोरथा गौशाला की जमीन पटाई में किया जाएगा। इसके लिए सफाई कर रही कार्यदायी संस्था जल निगम को जलकल महाप्रबंधक ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अप्रैल में कठौता झील की सफाई शुरू हुई थी, लेकिन मई के पहले सप्ताह में शारदा सहायक नहर बंद होने के कारण रोक दिया गया था, क्योंकि झील को पानी शारदा सहायक नदी से ही मिलता है। यदि सफाई नहीं रोकी जाती तो इंदिरा और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी को पानी की आपूर्ति में समस्या होती। अब करीब 20 दिन पहले नहर में पानी की सप्लाई फिर शुरू हुई है, ऐसे में झील की सफाई भी दोबारा शुरू कर दी गई है।
यह होगा फायदा
झील में करीब 6.50 लाख क्यूबिक मीटर बालू-मिट्टी जमा हो गई है। ऐसे में पानी कम जमा हो पा रहा है। झील में जिस शारदा सहायक नहर से पानी आता है, वह साल में मरम्मत के लिए एक-एक महीने बंद की जाती है। उस दौरान झील में जमा पानी से ही इंदिरा और गोमतीनगर को पानी की आपूर्ति की जाती है। झील में अधिकतम उतना ही पानी जमा होता है, जिससे इंदिरा और गोमतीनगर को करीब 28 दिन तक आपूर्ति हो सके, लेकिन झील में बालू जमा होने से पानी कम जमा हो पाता है। इसीलिए झील की सफाई की जा रही है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

Iझील की सफाई फिर शुरू कर दी गई है। झील साफ होने से उसमें अधिक पानी जमा होगा। इससे नहर बंद होने के दौरान पेयजल आपूर्ति में समस्या नहीं आएगी। झील से निकलने वाली मिट्टी को मनोरथा गोशाला में डाला जाएगा।I
विज्ञापन

I- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें