फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच 29 से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू, निर्देश जारी

Tue, 23 Jun 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संकट के बीच मेडिकल कॉलेजों में 29 जून से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले एमबीबीएस अंतिम वर्ष की कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद 13 जुलाई से प्रथम वर्ष की क्लास शुरू करने की तैयारी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना की शुरुआत होते ही चिकित्सा संस्थानों में पढ़ाई बंद है। पीजी की परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर कराई गईं। दो दिन पहले प्रयोगात्मक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। इस बीच एमबीबीएस की पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। ये कक्षाएं क्लास रूम में ही चलेंगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का आदेश मिलते ही केजीएमयू और लोहिया संस्थान में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। केजीएमयू, लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की 250-250 सीटें हैं। निर्देश में कहा गया है कि एमबीबीएस अंतिम वर्ष की कक्षाएं 29 जून से शुरू होंगी, जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाएं 13 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कक्षा में मास्क लगाकर बैठेंगे छात्र

दोनों चिकित्सा संस्थानों ने नियमित कक्षाएं चलाने को नई रणनीति बनाई है। इसके तहत तय किया है कि क्लास में मौजूद छात्रों को अलग-अलग बैच में बांट दिया जाएगा। वे कक्षा में मास्क लगाकर बैठेंगे। अभी तक जहां एक बेंच पर तीन से चार छात्र बैठते थे, अब दो-दो छात्र ही बैठेंगे।

छात्रों को शुरुआती दिनों में क्लास में आते-जाते वक्त और हॉस्टल में रहते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। केजीएमयू छात्र वेलफेयर डीन प्रो. नरसिंह वर्मा ने बताया कि एमसीआई के मानकों के अनुसार क्लास चलाना जरूरी है, लेकिन इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों को वायरस से पूरी तरह बचा लिया जाए। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें