फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11वीं की छात्रा व रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर और आलमबाग में 11वीं की छात्रा व रेलवे में टेक्नीशियन ने खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का कारण नहीं पता चला सका है।
विज्ञापन


मूलरूप से आजमगढ़ के सरायमीर के रहने वाले बृजेश पांडे कई वर्षों से इंदिरानगर के हरिहर नगर में पत्नी मीनू, बेटी शिल्पा (18) और बेटे सुपल के साथ रहते हैं। बृजेश ने बताया कि बेटी शिल्पा सरकारी स्कूल से कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बुधवार को बेटी स्कूल नहीं गई थी। दोपहर में सुपल जब बहन शिल्पा के कमरे में पहुंचा तो वह दुपट्टे से पंखे के सहारे लटकी मिली। पिता बृजेश ने बताया कि चीख पुकार सुनकर वह कमरे में पहुंचे और बेटी को उतार कर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन


उधर कानपुर के गोविंद नगर निवासी सूरज पांडेय (45) आलमबाग स्थित मवैया लोको कॉलोनी में पत्नी निधि और बेटी के साथ रहते थे। वह ऐशबाग रेलवे स्टेशन में टेक्नीशियन थे। भाई विमलेश ने बताया कि भाई बुधवार रात घर लौटने के बाद कमरे में चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह निधि बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटी तो उन्हें सूरज दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके मिले। चीख और रोने की आवाज सुनकर घर पहुंची पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश तिवारी ने बताया कि मामले में किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें