फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भिड़े दो छात्र गुट, फायरिंग-बमबाजी से इलाके में फैली दहशत

Fri, 13 Oct 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भिड़ंत के दौरान घर में की गई तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में बृहस्पतिवार दोपहर दो छात्र गुटों में भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने फायरिंग और बमबाजी कर दी। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। वहीं, पीड़ित छात्र की तहरीर पर चार नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र के सुसुवाही निवासी सत्यप्रकाश राय का बेटा नवीन राय बीबीडी एनआईटीएम का छात्र है। वह दयाल रेजीडेंसी में बाबूलाल यादव के मकान में किराए पर रहता है। उसके साथ अनमोल तिवारी, अभिषेक रंजन, वैभव प्रकाश सिंह, आशुतोष चंदेल भी रहते हैं। नवीन के मुताबिक, सोमवार को कॉलेज परिसर में मो. तारिक और मुकुल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसे उसने बीचबचाव कर शांत कराया। इसके बाद सभी लोग घर चले गए।

बुधवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर वह अपने दोस्तों अभिषेक मिश्रा, आशुतोष ऐश्वर्य सिंह, अनिकेत सिंह से बातचीत कर रहा था। तभी तारिक अपने दोस्तों शोभित, विनय ठाकुर, चंदन तिवारी व अन्य आधा दर्जन लोगों के साथ पहुंच गया। अचानक तारिक के साथ आए लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने आशुतोष के सिर पर तमंचे के बट से वार कर दिया। हंगामा होने से आसपास के लोग भी जुट गए। भीड़ जुटती देख तारिक व उसके साथी हवाई फायरिंग करते हुए सभी भाग निकले। जख्मी आशुतोष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दूसरे दिन उसे बलिया गांव भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर छूटी बाइक

बमबाजी से घर के गेट पर पड़े निशान। - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तारिक अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा। वहां पहुंचे बदमाश पांच-छह बाइक पर सवार थे। उस वक्त नवीन के कमरे में ताला बंद था। इससे गुस्साकर हवाई फायरिंग करने लगे। इस पर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ा लिया और बदमाश बमबाजी करते हुए भाग निकले।

वहीं, पुलिस ने बमबाजी की घटना से इन्कार किया। पुलिस के मुताबिक, किसी अराजकतत्व ने सुतली पटाखा फोड़ा है। दीवार पर बमबाजी के निशान नहीं हैं। इंस्पेक्टर चिनहट रवीन्द्र राय ने बताया कि पीड़ित नवीन राय की तहरीर पर तारिक, शोभित, विनय ठाकुर, चंदन तिवारी सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चार दिन से चल रहा था विवाद
पीड़ित के मुताबिक, विवाद चार दिन पहले सोमवार को बीबीडी कॉलेज परिसर से शुरू हुआ। नवीन का कहना है कि वह बुधवार रात हुई वारदात की एफआईआर कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह जा रहा था। तभी तारिक ने अपने दोस्तों के साथ हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक, चार दिनों में किसी भी गुट ने शिकायत नहीं की। दोनों गुटों की लड़ाई कॉलेज में वर्चस्व कायम करने की है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें