फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: आपसी संघर्ष के दौरान दो तेंदुओं ने एक युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

Tue, 10 Dec 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में दो तेंदुओं ने संघर्ष के दौरान पास के खेत में शौच कर रहे एक युवक को ज़ख्मी कर दिया। युवक को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट अंतर्गत चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा कैलाशनगर गांव निवासी युवक कल्लू पुत्र रंगीलाल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जंगल से सटे अपने ही खेत में शौच के लिए गया हुआ था।

शौच के दौरान ही उसने पास में दो तेंदुओं को आपस में लड़ता हुआ देखा तो वह सहम गया और वहां से भागने लगा तभी तेंदुओं ने उस पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और हाका लगाते हुए तेंदुओं की तरफ भागे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुए जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीण जख्मी हालत में युवक को घर ले आए। मौके पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने युवक को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के हाथ और पैरों में जख्म आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें