फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आपस में मारपीट करते रहे लड़के, मौजूद वर्दीधारी गार्ड को बुलाने की बात कहते हुए बना रहा दर्शक

Sat, 08 Apr 2023 06:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में युवाओं के दो गुटों के टकराव का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है कि जो कि दर्शन बनकर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के बाहर शुक्रवार की रात युवाओं के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवाओं ने ठेलों को पलट दिया और कुर्सियां तोड़ दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियों में एक वर्दीधारी भी मौजूद दिख रहा है, जो पूरे मारपीट के दौरान दर्शक की भूमिका में नजर आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी स्वयं विवाद रोकने के बजाए गार्डों को बुलाने की बात वीडियो में कहता सुना जा रहा है। वहीं मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर फायर झोंकने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) के बाहर शुक्रवार की देर रात कुछ युवा आपस में भिड़ गए। युवाओं के बीच जमकर लात घूसे चले।

ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे से पहले रामनगरी पहुंचे डीजीपी, सुरक्षाका लिया जायजा




आक्रोशित युवाओं ने अस्पताल के बाहर खड़े ठेलें को पलट दिया और कुर्सियां तोड़ दी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक खाकीधारी भी नजर आ रहा है जो युवाओं को मारपीट करने से रोकने की जगह दर्शक की भूमिका में नजर आ रहा है। वीडियो में खाकीधारी पुलिसकर्मी थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के बजाए गार्डों को बुलाने की बात कहते हुए सुना जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद से लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। मारपीट के बाद एक पक्ष के कोतवाली देहात के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी कुशमेंद्र चौधरी ने कोतवाली पर तहरीर देकर मारपीट के बाद फायरिंग का भी आरोप लगाया है।

कुशमेन्द्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार की रात वह दोस्त की दवा लेने के लिए अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर गया था। जहां दवा लेने के बाद दोनों चाय पी रहे थे। इसी दौरान पहुंचे कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के कुछ देर बाद बाइक से वापस आकर विपक्षियों ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। तीन राउंड की गई फायरिंग में किसी तरह उन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। फायरिंग होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। युवाओं के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट होने की घटना लग रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें