फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यातायात पुलिसकर्मियों और इंस्पेक्टर में नोकझोंक

Sat, 01 Mar 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यातायात पुलिसकर्मियों और इंस्पेक्टर में नोकझोंक
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में शुक्रवार सुबह यातायात पुलिसकर्मियों और इंस्पेक्टर रमेश कुमार भारती में नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने यातायात पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सलेमपुर पतौरा निवासी रमेश कुमार पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह वह कार से बेटी को परीक्षा केंद्र छोड़कर दुबग्गा होते हुए लौट रहे थे। बुद्धेश्वर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अजीत राम व कांस्टेबल रामबरन सिंह ने दुबग्गा की ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया। आरोप है कि रमेश कुमार नहीं माने और कार लेकर निकलने लगे। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

वहीं, रमेश का आरोप है कि अजीत राम व रामबरन ने कार का दरवाजा खोलकर उनकी पीकैप हवा में उछाल दी और अभद्रता की। वह घर चले गए और वर्दी पहनकर अधिवक्ता पत्नी अर्चना के साथ बुद्धेश्वर चौराहे पर फिर लौटे। इस बीच मोहान रोड चौकी प्रभारी सचिन कुमार कौशिक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक फुटेज की जांच कराई जा रही है। अभी तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें