फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम में भाजपा व सपा पार्षद भिड़े, सदन में बुलाई गई पुलिस, कार्यवाही स्थगित

Wed, 29 Jan 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नगर निगम लखनऊ में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम में पुनरीक्षित बजट को लेकर बुलाई गई बैठक में सपा व भाजपा के सदस्य भिड़ गए। जिससे सदन में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी फिलहाल सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


सदन में हंगामे के आसार पहले से ही जताए जा रहे थे। सपा पार्षद दल के नेता उमरा पर जाने के कारण बाहर हैं, ऐसे में सदन में पार्टी की कमान कार्यकारिणी सदस्य मो. सलीम और राजकुमार सिंह राजा संभाल रहे थे।

दूसरी ओर सत्ताधारी दल भाजपा भी स्वीकृत से अधिक बजट खर्च करने के मामले को लेकर सदन में हंगामे के मूड में थी। भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने कहा था निगम प्रशासन ने कई मदों में स्वीकृति से अधिक बजट खर्च किया। उसको लेकर कार्यकारिणी और सदन से अनुमति भी नहीं ली गई। ऐसे में यह वित्तीय भ्रष्टाचार का मामला है। इसे लेकर सदन में सवाल उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें