फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'जीरो टॉलरेंस के दावे, पर कार्रवाई शून्य', हाईकोर्ट ने सुल्तानपुर के डीएम और राजस्व अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 27 Nov 2026 10:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने पर यूपी के राजस्व अधिकारियों, विशेषकर सुल्तानपुर के जिलाधिकारी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अधिकारी केवल 'जीरो टॉलरेंस' के बड़े दावे करते हैं। वहीं, स्वयं अतिक्रमण में शामिल होने की बात छिपाने पर अदालत ने जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर उत्तर प्रदेश के राजस्व अधिकारियों, विशेषकर सुल्तानपुर के जिलाधिकारी की कड़ी आलोचना की है। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने कहा कि अधिकारी जीरो टॉलरेंस के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन उनकी कार्रवाई इसके अनुरूप नहीं होती। राजस्व अधिकारी अक्सर अतिक्रमणकारियों और गलत काम करने वालों की मदद करते हैं।

विज्ञापन


अदालत सुल्तानपुर के सजामपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग की दर्ज भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि राजस्व अधिकारियों का दायित्व है कि वे भूमि का सर्वेक्षण और निरीक्षण कर मौके पर स्थिति की जांच करें। इसके बावजूद विवादित भूखंड पर वर्षों तक आवासीय निर्माण होता रहा और अधिकारी अनजान बने रहे। जनहित याचिका दाखिल होने और सरकार से निर्देश मांगे जाने के बाद ही अधिकारियों ने कार्रवाई में तत्परता दिखाई।

पीठ ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि राज्य में निहित होती है और उसका उद्देश्य नागरिकों का हित एवं कल्याण है। भूमि प्रबंधन समितियों से भी इसी भावना से काम करने की अपेक्षा है।
विज्ञापन


हालांकि, सुनवाई में सामने आया कि याचिकाकर्ता स्वयं भी इस भूमि पर अतिक्रमण में शामिल था। यह तथ्य छिपाने पर कोर्ट ने उसके आचरण को अनुचित मानते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। राशि तीन सप्ताह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर में जमा करनी होगी।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल होने से अतिक्रमण के मुद्दे की अनदेखी नहीं की जा सकती। जिलाधिकारी को जुर्माने की वसूली समेत सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। अगली सुनवाई 11 दिसंबर 2026 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें