फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुरझाने लगे हरियाली के दावे

विज्ञापन
सूख रहे पौधे और पहले पौधरोपण करने के दौरान की तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) परिसर में सात जुलाई 2025 को अभियान के तहत लगाए गए 2100 पौधों में से अधिकांश देखरेख के अभाव में मुरझा गए हैं। समय पर सिंचाई और रखरखाव न होने से पौधों का बड़ा हिस्सा सूख गया है, जिससे पौधरोपण अभियानों की निगरानी और जिम्मेदारी तय करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि जुलाई 2025 में वन विभाग ने जिले में करीब 38.71 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें वन विभाग को लगभग 13.50 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि अन्य विभागों को 25 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। तब दावे विश्वरिकाॅर्ड बनाने की तैयारी के भी किए गए थे। अब रायबरेली रोड स्थित बीबीएयू में हरियाली की हकीकत देखने के बाद दावे मुरझाए हुए दिख रहे हैं।

सूख रहे पौधे और पहले पौधरोपण करने के दौरान की तस्वीर।

सूख रहे पौधे और पहले पौधरोपण करने के दौरान की तस्वीर।

सूख रहे पौधे और पहले पौधरोपण करने के दौरान की तस्वीर।

सूख रहे पौधे और पहले पौधरोपण करने के दौरान की तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें