फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निजी सर्वे का दावा : अभी चुनाव हुए तो देश में मोदी, यूपी योगी पहली पसंद, लोकसभा सीटों में भी एनडीए को बढ़त

Sat, 30 Jul 2022 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सर्वे में प्रधानमंत्री पद के लिए जब लोगों से उनकी पहली पसंद के बारे में पूछा गया तो 48 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। मोदी के बाद राहुल गांधी को 11 फीसदी लोगों ने पंसद किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी न्यूज चैनल और  सर्वे एजेंसी मैटराइज के सर्वे में यह दावा किया गया है कि अगर आज लोकसभा और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएं जाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री की नीतियों के बल पर भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधानसभा चुनाव 2022 के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

विज्ञापन


सर्वे का दावा है कि उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 में से 76 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के विधानसभा में बीजेपी को 403 में से 292 सीटें प्राप्त होने का दावा सर्वे में किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा के चुनाव हुए तो कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 97 सीटों पर जीत मिलने के आसार हैं। वहीं 'अन्य जिसमें क्षेत्रीय दल और निर्दलीय भी शामिल हैं, उन्हें 84 सीटों पर जीत मिल सकती है।



सर्वे का दावा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा की कुल 543 में से 362 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे में प्रधानमंत्री पद के लिए जब लोगों से उनकी पहली पसंद के बारे में पूछा गया तो 48 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। मोदी के बाद राहुल गांधी को 11 फीसदी लोगों ने पंसद किया। ममता बनर्जी को 8 फीसदी, सोनिया गांधी को 7 फीसदी, मायावती को 6 फीसदी और अरविंद केजरीवाल को 5 फीसदी लोगों ने पीएम के तौर पर अपनी पहली पसंद बताया।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यूपी की 403 सीटों वाली विधानसभा में अगर अभी चुनाव होते हैं तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी को 292 सीटें, समाजवादी पार्टी को 94 सीटें, कांग्रेस को एक और अन्य को 16 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे में दावा किया गया है कि 38 प्रतिशत ने भाजपा को वोट देने का कारण योगी की लोकप्रियता को बताया।26 प्रतिशत लोगों ने सुशासन और राशन पर वोट देने की बात कही। 56 प्रतिशत ने कहा, "डबल इंजन की सरकार का फैक्टर वोट करने का फैसला करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें