फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर सांसद राजनाथ के करीबी को मिलेगा टिकट!, ये सूरमा ठोक रहे ताल

Thu, 08 Feb 2024 12:48 PM IST
शाहरुख खान ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। सांसद राजनाथ सिंह के करीबी को इस सीट से टिकट मिल सकता है। पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद से यह सीट खाली है।
विज्ञापन
आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। उधर, आशुतोष टंडन के निधन से खाली पड़ी लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट को लेकर भी प्रत्याशियों की दावेदारी तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि फरवरी के अंत तक प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह के करीबी इस दौड़ में ज्यादा मजबूती से आजमाइश कर रहे हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षामंत्री के भी लखनऊ आने की संभावना है। इस दौरान आउटर रिंग रोड का भी उद्घाटन किया जाएगा। 

विभिन्न कार्यक्रमों में संगठन के पदाधिकारी भी रहेंगे। इस बीच विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम तय किया जा सकता है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट का गठन वर्ष 2012 में हुआ था। तब इस पर भाजपा के चुनावी दिग्गज कलराज मिश्र को उम्मीदवार बनाया गया था। मिश्र ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


हालांकि, वर्ष 2014 में उन्हें देवरिया से लोकसभा सीट का टिकट दिया गया। वहां से कलराज मिश्र के चुनाव जीतने के बाद लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में आशुतोष टंडन को टिकट दिया गया और उन्होंने भी इस सीट पर भाजपा का परचम बुलंद रखा। 
 

वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में आशुतोष टंडन ने लगातार दो बार जीत दर्ज की। हालांकि, नौ नवंबर को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद से लखनऊ पूर्वी की सीट खाली है।

अब इस सीट पर टिकट पाने के लिए कई सूरमा ताल ठोक रहे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं। सूत्रों के अनुसार दावेदारों में खुद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह भी शामिल हैं। यही नहीं, कलराज मिश्र के बेटे अमित मिश्र, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और पार्टी के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी समेत अन्य लोगों की दावेदारी भी बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन

हालांकि, संगठन, मुख्यमंत्री और सांसद की अंतिम मुहर के बाद ही कोई अंतिम निर्णय होगा। संगठन अपने स्तर से कई नए चेहरों को भी परख रहा है। चूंकि इस विधानसभा सीट का अभी लगभग तीन साल बाकी है तो इस उपचुनाव को आम चुनाव के जैसा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही कारण है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दावेदार दौड़ लगा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें