फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दावा... चिह्नित 58 ब्लैक स्पॉट्स में 53 पर पूरा हुआ सुधारात्मक कार्य

विज्ञापन
बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स और उनके सुधार के कामों की समीक्षा की गई। स्कूली वाहन चालकों के सत्यापन में फेल होने पर स्कूलों से उन्हें हटाने को कहा गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतेंद्रनाथ ने बताया कि चिह्नित 58 ब्लैक स्पॉट्स में 53 पर सुधारात्मक काम पूरे किए गए हैं, जबकि शेष पांच पर प्रगति जारी है। डीएम ने दयाल पैराडाइज, लोहिया पथ और प्लासियो माल मार्ग के ब्लैक स्पॉट के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि इनका ही काम अंतिम चरण में है। अधिशासी अभियंता ने अगले महीने तक कार्य पूरा करने का वादा किया।
ब्लैक स्पॉट्स के आसपास के अस्पतालों की समीक्षा में डीएम ने बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल में एक्सीडेंट केयर और ट्रामा सेंटर फैसिलिटी बनाने के प्रस्ताव में अपडेट मांगा, जिस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि चिकित्सा विभाग से एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। पिछली बैठक की प्रगति पर एबीएसए ने बताया कि 525 विद्यालयों ने विद्यालय आने जाने का साधन और ड्राइवरों का डेटा उपलब्ध कराया है। डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि जिनका आंकड़ा मिल गया है, पुलिस उन विद्यालयों के ड्राइवर्स का सत्यापन करवाए। पुलिस वेरिफिकेशन में फेल होने पर उन्हें स्कूली वाहन चलाने से रोका जाए।
विज्ञापन


डीएम ने ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्यवाही के निर्देश दिए। आरटीओ प्रवर्तन को चेकिंग स्थलों का रोस्टर बनाकर पेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें