लखनऊ। सीएएल टील और लैवेंडर ने सोमवार को खेले गए मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक हासिल किए। सीएएल टेल ने टीम व्हाइट को आठ विकेट और लैवेंडर ने ग्रे को पांच विकेट से मात दी।
ब्लेज विलो क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल वाइट ने सलामी बल्लेबाज संभव कनौजिया के 59 रनों की बदौलत 25 ओवर में 131 रन बनाए। संभव ने 59 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल टील ने खराब शुरुआत के बावजूद 22.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से अविरल आनंद पटेल ने नाबाद 59 और अद्वय शुक्ला ने 32 रन बनाए। सर्वाधिक रन बनाने पर अविरल आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एसएमआर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएएल ग्रे ने 156 रन बनाए। कप्तान कृतज्ञ गुप्ता ने 54, अंशुमान प्रताप ने 25 रन बनाए। कार्तिक और कप्तान विवान ने दो-दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब में लैवेंडर ने 24.2 ओवर में मात्र चार विकेट खोकर 158 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सजग सचान ने 57 रन की शानदार पारी खेली। श्रेयांश त्यागी और आयुष मद्देशिया ने 26-26 रन का योगदान किया। 13 रन बनाने और एक विकेट लेने पर ओम दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।