लखनऊ। वर्ष 2026-27 के सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि वॉलीबॉल, भारोत्तोलन व बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, कुश्ती, क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, शतरंज, कैरम, ब्रिज, पावरलिफ्टिंग, खो-खो, योगासन और तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 12-13 अगस्त और राज्य स्तरीय ट्रायल 19-20 अगस्त को होगा। इन खेलों के ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेंं होंगे।
फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के ट्रायल चौक स्टेडियम, जबकि टेबल टेनिस, टेनिस और बास्केटबॉल के ट्रायल विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम में होंगे। इसमें केवल वही स्थायी सरकारी कर्मचारी ट्रायल में भाग ले सकेंगे जिन्होंने न्यूनतम छह माह की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो। गाइडलाइन के अनुसार स्वायत्तशासी निकायों, परिषदों, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी इन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे।