फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल के आगाज के लिए तैयार शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में आईपीएल की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


मुकाबले के लिए जहां लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पिछले दस दिनों से अभ्यास में जुटी हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम 30 को लखनऊ आकर 31 मार्च को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेगी। 50 हजार की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में तकरीबन 60 प्रतिशत टिकट बेचे जा चुके हैं।

जिन दर्शकों को मुकाबले के ऑनलाइन टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए एलएसजी की ओर से दो ऑफलाइन टिकट काउंटर खोले गए हैं। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में बने काउंटरों पर शनिवार से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। यहां सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें