लखनऊ में गुरुवार को दुबग्गा डिपो की 75 सिटी बसों का चक्का जाम कर दिया। रोज सिटी बसों से 20 हजार यात्री सफर करते हैं। चक्का जाम होने की वजह से इन सबके सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने की परेशानी हो गयी है। चक्का जाम की वजह ड्राइवर और कंडक्कर को दो माह से वेतन नहीं मिलना बताया गया है।
फरवरी और मार्च का वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया था। लेकिन विभाग ने इसे अनदेखा कर दिया। कोई और रास्ते न होने पर कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया।