फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: घटाया गया सिटी बसों का किराया

Tue, 27 May 2014 03:47 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने सोमवार से राजधानी के तीन रूटों पर सिटी बस का किराया घटा दिया है।
विज्ञापन


इन रूटों पर सिटी बस का किराया अब टेम्पो और अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के बराबर हो गया है।

दुबग्गा से सीतापुर रोड स्थित भिठौली तिराहे तक सफर करने को 18 रुपये की बजाय 10 रुपये देना होगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक ए. रहमान के मुताबिक सिटी बस का किराया अधिक होने से जनता उससे आने जाने से कतराती है।

इस कारण लोड फैक्टर दिनोंदिन गिर रहा था। इस लोड फैक्टर को बढ़ाने के लिए अब तीन रूटों- दुबग्गा से भिठौली, दुबग्गा से कानपुर रोड स्थित अवध हास्पिटल एवं कैसरबाग से माल तक का किराया घटा दिया गया है।

दुबग्गा से भिठौली रूट पर चार बसों का संचालन होता है। टाटा मैजिक चालक दुबग्गा से भिठौली तिराहे तक 10 रुपये किराया वसूलते हैं।

इसके अलावा दुबग्गा से कानपुर रोड स्थित अवध हास्पिटल तक का किराया 18 रुपये से घटाकर 15 रुपये कर दिया गया है।

इस रूट पर 13 किमी की दूरी का किराया सिटी बस और टेम्पो का समान हो गया है।

इसके अलावा कैसरबाग से माल रूट पर चलने वाली 4 सिटी बस में किराया 35 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें