फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य दीपावली से जुड़ेंगे अयोध्यावासी, रामनगरी में तीन दिनों तक घर-घर जलेंगे दीप

Mon, 07 Oct 2019 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार दीपोत्सव पर्व पर त्रेतायुग में प्रभु राम की अयोध्या वापसी के समय का माहौल बनाने की तैयारी में है। जिला प्रशासन, नगर निगम और अवध विवि इस बार रामनगरी में 10 हजार से अधिक मंदिरों समेत घर-घर तीन दिन तक दीप जलाने की नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसे लेकर लोगों में भी उत्साह है।

विज्ञापन


राम के अयोध्या लौटने की खुशी में इस बार 24 से 26 अक्तूबर तक रामनगरी में भव्य दीपावली मनाई जाएगी। पहले जहां दीपोत्सव केवल एक दिन राम की पैड़ी पर फोकस करके आयोजित किया जाता था, वहीं इस वर्ष उत्सव को पूरे शहर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

दीपोत्सव कार्यक्रम को अयोध्या के गुप्तारघाट से लेकर भरत जी की तपस्थली नंदीग्राम तक फैलाया जा रहा है। रामनगरी में तीन दिनों तक घर-घर दीप जलेंगे। प्रशासन ने अयोध्यावासियों को दिव्य दीपोत्सव से जोड़ने की नई पहल की है। इसके तहत 10 हजार मंदिरों समेत सभी घरों में दीप जलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया विश्व रिकॉर्ड रचने से अलग होगा मंदिरों का दीपोत्सव

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता, भाई लक्ष्मण समेत पूरी सेना के अयोध्या वापसी की खुशी में त्रेतायुग में जो माहौल था, उसी दृश्य को उतारने की तैयारी है। राम की पैड़ी व सरयू घाटों पर 3 लाख 21 हजार दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

इसके अलावा सरयू घाट, गुप्तारघाट, भरतकुंड सहित रामनगरी के 13 बड़े मंदिरों पर इस वर्ष दीप जलाकर राम के अयोध्या आगमन की खुशी मनाई जाएगी। यहां के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीआईओएस शिक्षकों व बच्चों के साथ व्यवस्था संभालेंगे। इसके अतिरिक्त इस वर्ष रामनगरी के घर-घर में दीप जलाने की अपील की जाएगी।

कनकभवन, हनुमानगढ़ी, दशरथमहल, मणिरामदास की छावनी, छोटी देवकाली, गुप्तारघाट, भरतकुंड सहित अन्य मंदिरों में 5001 दीप जलाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें