फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE-ISC Result: लखनऊ को फिर मिली सफलता अपार, राष्ट्रीय मेरिट में राजधानी के 15 होनहार

Wed, 08 May 2019 12:08 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ

सार

  • काउंसिल के रिजल्ट में चमके राजधानी के मेधावी। 
  • आईएससी और आईसीएसई की राष्ट्रीय मेरिट में 18 होनहारों ने बनाई जगह। 
  • लामार्टीनियर गर्ल्स और सीएमएस की बेटियों ने किया लखनऊ का नाम रोशन।
विज्ञापन
सफलता का जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मंगलवार को जारी हुए। इसमें लखनऊ के मेधावियों ने एक बार फिर बादशाहत कायम रखी है। राजधानी के 15 होनहारों ने काउंसिल की राष्ट्रीय मेरिट में जगह बनाई।
विज्ञापन


इस बार भी मेरिट में आईं बेटियों की संख्या ने शहर का मान बढ़ाया है। ज्यादातर मेधावी लामार्टीनियर गर्ल्स और सीएमएस से हैं। सेठ एमआर जयपुरिया और स्टेला मैरी के विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मेरिट में नाम दर्ज कराया है।

मंगलवार को जारी आईएससी 12वीं के नतीजों में देश में दूसरे स्थान पर 99.75 प्रतिशत अंक लाकर लामार्टीनियर गर्ल्स की नेहल शर्मा, कशिश गुप्ता और सीएमएस की वेदांशी तिवारी रहीं। देश में तीसरे स्थान की सूची में भी राजधानी के मेधावी हैं। 
विज्ञापन

इनमें 99.50 प्रतिशत अंक पाने वाले सीएमएस के सुब्रत शुक्ला, आयुषी सक्सेना, ऋत्विक घोष, आदित्य सिंह, ध्रुव कुशवाहा, आस्था गर्ग, अहमद रूशैन और अनन्या कालरा हैं।

वहीं, आईसीएसई 10वीं में देश में दूसरे नंबर पर 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ लामार्टीनियर की अनन्या अग्रवाल व सीएमएस की राधिका गुप्ता रहीं। 99.20 फीसदी अंक लाकर लामार्टीनियर की शांभवी कृष्णा और सीएमएस के शाश्वत वर्मा देश में तीसरे स्थान पर रहे। 

99 फीसदी अंक लाकर स्टेला मैरी कॉलेज की सलोनी सिन्हा, सीएमएस की संस्कृति गुप्ता, सेठ एमआर जयपुरिया के श्रेष्ठ बिंदल और लामार्टीनियर गर्ल्स की भव्या गोयल देश में चौथे और प्रदेश की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे। इनके साथ लखनऊ के कई मेधावियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान बनाया।

आईएससी- 12वीं

देश में दूसरे नंबर पर- 99.75
  • लामार्टीनियर गर्ल्स की नेहल शर्मा
  • लामार्टीनियर गर्ल्स की कशिश गुप्ता
  • सीएमएस की वेदांशी तिवारी

देश में तीसरे स्थान पर - 99.50
  • सीएमएस के सुब्रत शुक्ला
  • सीएमएस की आयुषी सक्सेना
  • सीएमएस के ऋत्विक घोष
  • सीएमएस के आदित्य सिंह
  • सीएमएस के ध्रुव कुशवाहा
  • सीएमएस के आस्था गर्ग
  • सीएमएस के अहमद रूशैन
  • सीएमएस की अनन्या कालरा
विज्ञापन

आईसीएसई- 10वीं

देश में दूसरे नंबर पर- 99.40
  • लामार्टीनियर की अनन्या अग्रवाल
  • सीएमएस की राधिका गुप्ता

देश में तीसरे नंबर पर- 99.20
  • लामार्टीनियर की शांभवी कृष्णा
  • सीएमएस के शाश्वत वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें