फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 10वीं, 12वीं का परिणाम हुआ बेहतर, पर कुछ विषयों ने दिया झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीआईएससीई की आईएससी की परीक्षा में होनहारों ने फिजिकल एजुकेशन, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। इन विषयों में परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहे हैं। हालांकि, अकाउंट्स, इकनॉमिक्स और कॉमर्स में अंक इस बार अच्छे नहीं आए हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय टैबुलेशन शीट के अनुसार, आईसीएसई में छात्रों को हिंदी और फिजिकल एजुकेशन में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। कंप्यूटर, इंग्लिश और कॉमर्शियल स्टडीज में भी प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि इकनॉमिक्स में औसत अंक मिले हैं। विज्ञान और गणित में अंक कम रहे हैं। 10वीं में गणित सबसे अधिक स्कोरिंग विषयों में से एक रहा, जिसमें 100 फीसदी तक अंक आए। कंप्यूटर में छात्रों ने 95 से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं की परीक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 100 फीसदी अंक आए। कंप्यूटर साइंस में भी उच्च स्कोरिंग पैटर्न देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें