फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Board ISC Result 2026: अंबेडकरनगर में 10वीं में सान्वी और 12वीं में अतुल ने किया जिला टॉप

Thu, 30 Apr 2026 06:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

CISCE Board ISC Result 2026: अंबेडकरनगर में 10वीं में सान्वी और 12वीं में अतुल ने जिला टॉप किया। जिले का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सान्वी सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएससीई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी के अंबेडकरनगर में इस साल दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में सफलता प्राप्त की है। इस साल, दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन


अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में 258 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें हाईस्कूल में 176 व इंटरमीडिएट में 82 परीक्षार्थी शामिल हुए। इन्फेंट इंडिया इंटरनेशनल स्कूल सरदार नगर में 132 ने परीक्षा दी। इसमें हाईस्कूल में 68 व इंटरमीडिएट में 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए हैं। 

विज्ञान वर्ग में हाईस्कूल में सेंट पीटर्स कॉलेज के सान्वी सिंह को 98.6 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में अतुल दुबे को 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

वहीं, कॉमर्स वर्ग में हाईस्कूल में माही सिंह ने 96.2 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में काव्या श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने सभी बच्चों को बधाई दी और मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन


वहीं, इन्फेंट इंडिया इंटरनेशनल स्कूल सरदार नगर में प्रधानाचार्य डॉ.अब्दुल कलाम खान ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाइयां दी। 10वीं के परिणाम में तरब हबीबाह 92.4 प्रतिशत, इंटर की परीक्षा में अनन्या वर्मा को 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें