फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से गोल्फ क्लब में शनिवार को सीआईआई उत्तर प्रदेश गोल्फ टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का आगाज किया गया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में उद्योग, सरकारी सेवा और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन




टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में रोमांचक व मैत्रीपूर्ण मुकाबले हुए। लंबे समय से सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट प्रमुख नेटवर्किंग व सहभागिता मंच के रूप में स्थापित हुआ है। यह उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और अलग-अलग हितधारकों के बीच संवाद, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। नया संस्करण भी खेल भावना और व्यावसायिक संबंधों को दुरुस्त रखने की दिशा में सीआईआई का प्रयास है। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ टूर्नांमेंट का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें