अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित।
नगराम। गोसाईंगंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट में राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच खेलकूद व रचनात्मक प्रतियोगिताएं हुईं। माध्यमिक विद्यालय जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज बहरौली के 70 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि वॉलीबाॅल व रंगोली में कॉलेज के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग लंबी दौड़ प्रतियोगिता में अक्शा को पहला, खुशबू को दूसरा और अंशिका को तीसरा स्थान मिला। कक्षा-12 की छात्रा नंदिनी भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही। मंत्री गिरीश यादव ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।