फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चोंगे में आया सेंटा, सजा क्रिसमस ट्री

Sun, 15 Dec 2013 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हो हो करता लाल चोंगे में आया सेंटा.., टिमटिमाते तारों से जगमग करता क्रिसमस ट्री और गूंजते सांग्स।
विज्ञापन


क्रिसमस पूर्व सेलिब्रेशन का दौर तेज हो चला है। शनिवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक शाम लालबाग के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में सजी।

सजे-धजे क्रिसमस ट्री को चारों ओर से घेरे नन्हें मुन्ने बच्चों को यहां लाल चोगे में आए सेंटा ने खूब रिझाया। बच्चों ने भी सेंटा के साथ खूब मौज मस्ती की। क्वॉयर ने प्रभु गान सुनाए।
विज्ञापन


रेव. डॉ. हबर्ट ऐबुल ने मसीही गुणगान किया। मौकेपर रोशनियों से सजे चर्च में मसीही समुदाय के लोग जुटे।

रविवार को सुबह 9 बजे लालबाग के ऐपीफेनी चर्च में यूथ संडे क्रिसमस केंटटा, शाम 5 बजे लालबाग सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस और शाम 6 बजे से लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में ग्लोरिया येशु आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसे रेव. रेमंड पाल, रेव. डॉ. हर्बट ऐबुल और रेव. सैमी मथाई संचालित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें