प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में अब चीनी स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) एके श्रीवास्तव ने लखनऊ आ चुके पीटी हेक्सिंग कंपनी केआठ हजार चीनी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के यहां न लगाने के निर्देश सोमवार को अधिकारियों को दिए।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर इंडोनेशिया आधारित चीनी कंपनी द्वारा आपूर्ति किए गए बिजली के मीटर लगाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने केंद्र सरकार से उपक्रम एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) द्वारा खरीदे गए मीटर वापस करने तथा ऑर्डर रद्द करने की मांग भी की थी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को जांच के निर्देश दिए थे।