फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चाइनीज मांझे ने काटी छात्र की गर्दन, सात सेमी का जख्म

Fri, 15 Sep 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
चाइनीज मांझे से कटी गर्दन
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद रोक नहीं लग पाने से आए दिन राह चलते लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।


बृहस्पतिवार दोपहर आईटी चौराहे के पास बाइक से जा रहे छात्र के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। हादसे में छात्र के गले में करीब सात सेमी. तक गहरा जख्म हो गया। गनीमत रही कि सांस की नली बच गई। 

 हुसैनगंज निवासी पत्रकार संजय त्रिपाठी का बेटा विभांशु (23) एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अलीगंज से आईटी चौराहा की ओर आ रहा था। 


चौराहे से चंद कदम की दूरी पर विभांशु की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। इससे बचने के लिए विभांशु ने गर्दन हटाई। हालांकि, तब तक मांझे ने उसकी गर्दन का दायां हिस्सा बुरी तरह से काट दिया। 

करीब सात सेमी. लंबा और गहरा कट लगने से खून का फव्वारा फूट पड़ा और विभांशु चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा। यह देख राहगीर एकत्र हो गए। आनन-फानन उसके मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी गई।

परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले गए। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घाव बहुत गहरा है। हालांकि जख्म सांस की नली यानी ट्रैकिया तक नहीं पहुंचा।

गनीमत रही कि मांझे से गर्दन के किनारे की तरफ घाव हुआ। यह घाव सामने के हिस्से में होता तो उसकी जान पर बन आती। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बेचने वाले जाएंगे जेल

प्रतिबंध के बावजूद राजधानी में बिक रहे चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने इसे जब्त करने के साथ ही चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसके लिए नोडल अफसर नामित किया है। इसके लिए पुलिस थाना स्तर पर छापेमारी की जाएगी। इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सीधे केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होगी। 

एसीएम की अगुवाई में संबंधित पुलिस टीम गठित कर चाइनीज मांझा खरीदने व बेचने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कड़ी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें