फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व एमएलसी ने महात्मा गांधी से की योगी और मोदी की तुलना

Fri, 15 Sep 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बुक्कल नवाब
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब अब एक पोस्टर को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बुक्कल नवाब द्वारा लगवाए गए पोस्टर में योगी और मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की गई है।

'भारतवर्ष में गांधी जी का दूसरा रूप' शीर्षक से लगे इस पोस्टर में गांधी जी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों में समानता दिखाते हुए उन्हें गांधी जी के बराबर का दर्जा दिया गया है।

 
Trending Videos

बुक्कल नवाब
पोस्टर में लिखा गया है कि भारत से अंग्रेजों का बोरिया बिस्तर महात्मा गांधी से बंधवाया और भ्रष्टाचार का बोरिया बिस्तर नरेंद्र मोदी ने। पोस्टर में योगी की तारीफ में भी कोई कमी नहीं छाड़ी गई है।

योगी को गरीब, मजदूर और किसानों का हमदर्द बताया गया है और अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का सरदर्द।

गौरतलब है कि बुक्कल नवाब ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया ‌था। उनके साथ यशवंत सिंह और बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दिया था।

29 जुलाई को अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद इन तीनों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन

ये है वो पोस्टर

ये है वो पोस्टर जिसे बुक्कल नवाब ने मोदी और योगी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए लगवाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें