फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज में लीजिए लजीज चाइनीज फूड फेस्टिवल का लुफ्त

Fri, 30 Aug 2013 08:53 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज फूड फेस्टिवल ‘चाइना टाउन’ शुक्रवार को राजधानी के विवांता ताज होटल में शुरू हुआ। इसमें 30 से ज्यादा व्यंजनों को शुद्ध चाइनीज शैली में परोसा जा रहा है।
विज्ञापन


ताज के डिप्टी सेल्स मैनेजर एस शाबहत हुसैन ने बताया कि इस फेस्टिवल का आकर्षण सी-फूड हैं जिसमें प्रॉन, लॉबस्टर, मछलियों से बने व्यंजन शामिल हैं। हुसैन के अनुसार ये व्यंजन सेहत के लिए भी फायदेमंद है। फेस्टिवल आठ सितंबर तक चलेगा।

ऐसा है फूड फेस्टिवल
चीनी परंपरा: चीन में आठ पाक कलाएं विकसित हुईं जो अनहुई, फूजियन, जिझियांग, हुनान, शेंडॉन्ग, केंटोनीज, जिक्युआन और जियांग्सू के नाम से जानी जाती हैं। इनमें से अंतिम चार दुनियाभर में पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन


अंतिम चार कलाओं में खाद्य पदार्थों को धीमी आंच पर उबालने, सेंकने, अलग-अलग फ्लेवर और टेक्स्चर मिक्स करने, नमक में सुखाने और खमीर बनाने जैसी विधियां अपनाई जाती हैं।

फेस्टिवल फ्लेवर: फेस्टिवल में बाओ (भाप पर पके चावल के बन), चाइनीज बंदगोभी में लिपटे भाप में पके प्रॉन, गोभी कॉर्न केक, सी-फूड सूप, लॉबस्टर यलो बीन सॉस, स्टीम्ड फिश, ग्लेज्ड चिकन चिली ऑयस्टर सॉस, सोयाबीन टोफू, चिकन एग नूडल, चाइनीज मून केक सहित 30 से ज्यादा व्यंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें