फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चे की माैत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। बहरौली गांव में शुक्रवार को एक वर्षीय हर्ष की मौत हो गई। हर्ष के पिता मनीष रावत ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि बेटे हर्ष के सिर में दाने निकले थे। उसने गांव के झोलाछाप से दवा ली थी। दवा खाने के बाद बृहस्पतिवार रात से उसका पेट खराब हो गया। शुक्रवार दोपहर दवाखाना बंद मिला। हालत गंभीर होने पर वह बेटे को लखनऊ ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनीष का आरोप है कि झोलाछाप की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई। बेटे की मौत पर मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष नगराम के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें