फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से फाल सीलिंग धू-धूकर जलने लगी। वहां मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

घटना के वक्त वन स्टाॅप सेंटर में एक महिला, दो बालिकाएं और चार कर्मचारी मौजूद थे। सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया बृहस्पतिवार रात से ही बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी। इसकी सूचना उन्होंने बिजली विभाग को भी दी थी। भोर में साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग की लपटें उठने लगीं। हाॅल में धुआं भरने लगा। बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए जेई व अन्य अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

कृष्णानगर पुलिस कुछ ही मिनटों में पहुंच गई, जबकि दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक कर्मचारियों ने आग को बुझा दिया था। कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह व लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. मेजर राजीव दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर शेल्टर होम में रह रही महिलाओं को गोमतीनगर स्थित महिला शरणालय भेज दिया गया है। एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक वर्ष बाद भी काम पूरा नहीं
लोकबंधु अस्पताल में 14 अप्रैल 2025 को आग लगने की घटना हुई थी। करीब 200 मरीजों को बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आईसीयू लेकर वार्ड तक में काफी उपकरण, इलाज संबंधी दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। इस घटना के बाद करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल में अग्निरोधी फाल सीलिंग और आग पर पानी की बौछार करने का सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। एक वर्ष से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से 10 बेड की आईसीयू का ही संचालन हो रहा है जिसे बढ़ाकर 30 बेड किया जाना है। यह काम भी अटका हुआ है।

25 जनवरी 2025 से बिना एनओसी चल रहा लोकबंधु
लोकबंधु अस्पताल में बीते वर्ष आग की घटना के बाद खुलासा हुआ कि उसकी फायर एनओसी 25 जनवरी 2025 को ही एक्सपायर हो चुकी थी। अस्पताल का संचालन बिना एनओसी हो रहा था। अस्पताल में मानकों के हिसाब से आग से बचाव के संसाधन भी नहीं थे। अग्निशमन विभाग ने घटना के बाद दो-तीन दिन दौड़-भाग की। नोटिस भी जारी किया। इसके बाद खुद शांत हो गया।
सिविल अस्पताल को कई बार जारी हो चुका है नोटिस
सिविल अस्पताल की बिल्डिंग भी बिना एनओसी चल रही है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। करीब एक साल पहले यहां भी आग भी लगी थी। अग्निशमन विभाग ने इस अस्पताल को भी कई बार नोटिस भेजा मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विभाग हर बार दावा करता है कि यहां बिजली निगम को यहां का कनेक्शन काटने के लिए पत्र लिखा जाएगा, मगर अब तक यह सिर्फ दावा ही है।

झलकारी बाई और लोहिया अस्पताल भी खतरे के मुहाने पर
झलकारी बाई अस्पताल के पास भी वर्षों से फायर एनओसी नहीं है। लोहिया अस्पताल में भी अग्निशमन के मानक पूरे नहीं हैं। इन दोनों अस्पतालों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
सिर्फ अभियान के दौरान होता निजी अस्पतालों का निरीक्षण
निजी अस्पतालों की बात करें तो वहां फायर सेफ्टी उपकरण न के बराबर हैं। जब कभी बड़ी घटना के बाद अभियान चलता है तभी निजी अस्पतालों का निरीक्षण होता है। हर बाद सिर्फ नोटिस देने की औपचारिकता पूरी की जाती है। सूत्र बताते हैं कि मानक विहीन भवनों में संचालित निजी अस्पताल ही सबसे बड़ा खतरा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी अस्पताल के लिए रवाना हो गई थी। इसके साक्ष्य विभाग के पास उपलब्ध हैं। देरी से दमकल की गाड़ियां पहुंचने के आरोप बेबुनियाद हैं।
धर्मपाल सिंह, एफएसओ, आलमबाग

Next
AU ऐप में पढ़ें