फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों ने मां पर लिखी कहानी, दीक्षांत में मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
एकेटीयू में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गोद लिये गांवों के बच्चों में कई प्रतियो
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गोद लिये गांवों के बच्चों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। स्कूल स्तर पर चित्रकला, कहानी कथन व भाषण प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व मेरी मां विषय पर छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं भी हुई। बच्चों ने उत्साह से अपनी प्रतिभा को कागजों पर उतारा। पहले चरण की प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम व दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को विश्वविद्यालय में होने वाली दूसरे राउंड की इंटर स्कूल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
इसमें हर प्रतियोगिता विजेता छात्रों को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। साथ ही बच्चों की बनाई पेंटिंग समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की पत्नी सरोज पांडेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, डॉ. आंजनेय शर्मा, डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. वर्षा शुक्ला, आदि ने उत्साहवर्धन किया।

एकेटीयू में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गोद लिये गांवों के बच्चों में कई प्रतियो

एकेटीयू में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गोद लिये गांवों के बच्चों में कई प्रतियो

एकेटीयू में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गोद लिये गांवों के बच्चों में कई प्रतियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें