फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महासभा के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
महासभा के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) उत्तर प्रदेश की ओर से गोमतीनगर के विराम खंड स्थित पंचवटी पार्क में पौधरोपण किया गया। इसमें महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय निगम, लायंस क्लब के डिप्टी गवर्नर नवीन झींगरण, पार्षद अरुण तिवारी, दिलीप कुमार सक्सेना, संत प्रकाश श्रीवास्तव और पद्मकांत अस्थाना समेत कई पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्षेत्रवासियों ने भी रोपित पौधों की देखरेख और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें