फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंतरिक्ष कार्यक्रमों की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

विज्ञापन
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।  
विज्ञापन
लखनऊ। जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के बच्चे अंतरिक्ष कार्यक्रमों की बारीकी जानेंगे और समझेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को यहां सुनीता विलियम्स विलेज वैज्ञानिक स्पेस लैब का लोकार्पण व विद्यालय से स्पेस ऑन व्हील वैन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनभवन स्थित विद्यालय में व्योमिका फाउंडेशन की ओर से एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड से लगभग 12.50 लाख रुपये की लागत से यह लैब स्थापित की गई है। स्पेस ऑन व्हील वैन में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को दिखाया गया है। इसमें एसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, भारतीय प्रक्षेपण यान के क्रियाशील मॉडल व अंतरिक्ष तकनीक के विकास से जुड़े मॉडल हैं।
राज्यपाल ने बच्चों से संवाद में उन्हें स्वच्छता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, परिश्रम व शारीरिक व्यायाम के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद के निदेशक निलेश एम देसाई ने अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान एवं गणित के प्रति भय त्यागकर प्रयोगात्मक शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, ग्रुप डायरेक्टर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद दर्शन पटेल, लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी, व्योमिका फाउंडेशन के प्रमुख गोविंद यादव, एचडीएफसी बैंक के यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार राय आदि उपस्थित थे।

जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।  

जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें