लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडंबा में समर कैंप के दौरान बच्चों को क्यूआर कोड के बारे जानकारी दी गई। कैंप की शुरुआत दिल्ली शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार प्रथम मखीजा ने की।
बच्चों ने पर्यावरण, पौधरोपण, पेंटिंग,स्वच्छता नाटक के साथ अन्य खेल गतिविधियां की। इस दौरान बच्चों ने नीम के पेड़ पर लगे क्यूआर कोड को जैसे ही स्कैन किया तो उसके बारे में सारी जानकारी सामने आ गई। इसमें बच्चों ने जाना कि नीम एक औषधीय पेड़ है। कार्यक्रम में बीईओ प्रीति शुक्ला, रामराज ,समर कैंप प्रभारी अनुराग सिंह राठौड़, अभिषेक पटेल व एआरपी क्षमा तिवारी मौजूद रही।
शिक्षकों के साथ बच्चों ने खेला क्रिकेट
इस मौके पर दिल्ली शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार व शिक्षकों के साथ बच्चों ने क्रिकेट खेला। इस बारे में वरिष्ठ शिक्षक अनुराग सिंह राठौर ने बताया कि समर कैंप को और प्रभावी व रचनात्मक बनाने के लिए आईसीडीएस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।