फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10वीं और 12वीं के बच्चे दिखाएंगे मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर

Mon, 04 Nov 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बच्चे मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में 11 व 12 नवंबर को अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य विज्ञान संस्थान की ओर से इसका आयोजन सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में होगा। इसमें मंडल के सभी छह जिलों के बच्चे और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में 10वीं के बच्चे जूनियर संवर्ग व 12वीं के सीनियर संवर्ग के साथ ही शिक्षक संवर्ग अपने-अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत करेंगे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय है सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी। मॉडल बनाने के लिए सात उप विषय तय किए गए हैं।


इन विषयों में बच्चे प्रस्तुत करेंगे नवाचारी मॉडल
भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातायात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल, कचरा व संसाधन प्रबंधन।

देखने के उद्देश्य से भी जा सकते हैं बच्चे
इस प्रदर्शनी को अन्य बच्चे निशुल्क देख सकते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मंडल के सभी डीआईओएस को अपने-अपने जिलों के प्रदर्शनी के परिणाम ई-मेल पर मिल चुके हैं। दो दिवसीय प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे देखकर अन्य बच्चे भी प्रेरणा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें