श्रावस्ती। तराई में भीषण ठंड को देखते हुए रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को केंद्र आना होगा। इससे पहले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
डीपीओ पीके दास ने बताया कि विद्यालयों में घोषित अवकाश को ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू किया गया है। ऐसे में बच्चों की छुट्टी रहेगी। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र पहले की तरह खुलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामान्य दिनों की तरह अपने केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण, वजन मापन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, वीएचएसएनडी सत्र व आरबीएसके टीम की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से की जाएगी। बिना सक्षम स्तर पर अवकाश स्वीकृत कराए कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र व मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगी।