फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की खरीदकर किया रेप फिर निशक्त भाई से कराई शादी

Wed, 17 Jun 2015 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा के एक किसान की नाबालिग बेटी को उसके पड़ोसी ने सीतापुर के एक निशक्त के हाथों बेच कर उससे शादी करा दी।
विज्ञापन


बाहर मजदूरी कर रहे बालिका के पिता को जानकारी हुई तो वह अपनी बेटी को किसी तरह मुक्त कराकर ले आया और शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिल मामले की जानकारी दी।

पीड़ित पिता ने बालिका के साथ दुराचार किए जाने का भी आरोप लगाया है। मोहम्मदपुर खाला के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा कि छह माह पूर्व पुत्री (12) को पड़ोसी के घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


12 मई को उसके पड़ोसी ने उसकी पुत्री को सीतापुर जिले के रेउसा निवासी एक व्यक्ति के हाथ रुपये लेकर बेच दिया। बालिका को खरीदने वाले व्यक्ति ने अपने निशक्त भाई के साथ बालिका का विवाह करवा दिया और बालिका से दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें