फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लड़कियों से दिनभर काम कराते थे ‘जब्बार अंकल’ फिर...

Thu, 23 Apr 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर राजधानी में बाल शोषण की शिकायत सामने आई है। चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी में एक साल से कैदी की तरह शोषण का शिकार हो रहीं नेपाल निवासी मासूम बच्चियां दुर्गी (9) व सुर्गी (7) बुधवार को मौका पाते ही भाग निकलीं।
विज्ञापन


चिनहट पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, बाद में बच्चियों की आपबीती सुन चाइल्डलाइन को सौंप दिया। बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार दोनों बच्चियों को राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिलाया गया है।

देर रात बच्चियों की मां चिनगुदिया राजधानी पहुंची और चिनहट पुलिस से संपर्क किया। एक साल से कैदी की जिंदगी गुजार रही दोनों बहन दुर्गी व सुर्गी ने मौका पाकर बुधवार को सुबह चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी निवासी टिन्नू के आवास से भाग निकलीं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। बाद में बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार बच्चियों को प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह शिशु में आश्रय दिला दिया गया है।
विज्ञापन

भूखे पेट कराते थे काम

दुर्गी का कहना है कि जब्बार अंकल उसे व उसकी बहन को नेपाल से लखनऊ लाए थे, चिनहट के टिन्नू के मकान पर वे दिन भर साफ-सफाई का सारा काम कराते, लेकिन खाने को नहीं देते, भूख लगने पर पीटते थे।

उसने बताया कि पैसा भी नहीं दिया और न घर भिजवाया। जो अंकल लाए थे वे वापस ही नहीं आए। वहीं सात साल की सुर्गी भी रोते हुए अपने दर्द बयान करती रही।

बाल समिति ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग से मामला दर्ज कराने की सिफारिश की प्रार्थना पत्र मिलने पर होगी कार्रवाई बच्चियों की मां देर रात लखनऊ पहुंची।

हमने उसे चाइल्डलाइन भेज दिया है। मामले में अभी मां की तरफ से किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें