फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता व दो बहनें घायल

Wed, 05 Feb 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता व दो बहनें घायल
विज्ञापन
लखनऊ। किसान पथ पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चिनहट के विलायत खेड़ा निवासी जंगली प्रसाद के बेटे सूरज (9) की मौत हो गई। जंगली प्रसाद व उनकी दोनों बेटियां सुहानी व खुशी घायल हो गईं। वह भतीजी की शादी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


जंगली प्रसाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी भतीजी सताना की मकदुमपुर पटेल पुरम से शादी थी। वह बच्चों को लेकर बाइक से शादी समारोह में गए थे। कार्यक्रम के बाद घर के लिए रवाना हुए। किसान पथ के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी। आगे बैठा सूरज उछलकर दूर जा गिरा। जंगली प्रसाद व बेटियां सड़क पर फिसल गए। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चोट लगने के कारण जंगली प्रसाद आधे घंटे तक बेसुध पड़े रहे। होश आने पर उन्हें बच्चों की चीख सुनाई दी। उन्होंने स्थानीय लोगों का दरवाजा खटखटाया और मदद मांगी। लोगों ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई। सभी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जंगली प्रसाद व दोनों बेटियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सूरज कक्षा एक में पढ़ता था। वह चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। सूरज की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें