फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार से बच्चे की मौत, 10 मरीज भर्ती

Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड का कहर बच्चों और बुजुर्गों पर तेजी से बढ़ रहा है। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार, जुकाम, डायरिया और सीने मेंं दर्द की समस्या होने के बाद 10 से अधिक मरीज भर्ती कराए गए। हृदय रोग विभाग की ओपीडी में दोपहर दो बजे के बाद भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर के सुभाष नगर निवासी राहुल (3) पुत्र रवि को शनिवार सुबह बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने के कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, डायरिया व सीने में दर्द होने पर 10 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
सीने में दर्द होने पर खरकपुर की सुषमा (24), पेट में दर्द होने पर चांदपुर के दिलीप (42) को भर्ती कराया गया। इसके अलावा बुखार के चपेट में आए मैदेपुर निवासी धीरेंद्र (23), सरायदामू निवासी मृत्युंजय (7), गुरुबख्शगंज निवासी महेश कुमार (36) आदि मरीजों को भर्तीं कराया गया।
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग में चिकित्सक डॉ. सलीम ने दो बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि लोग स्वयं को ठंड से बचाएं। इसके बाद भी दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें