फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मासूम जिंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के खड़ौहा स्थित संतनगर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। हादसे में कमरे में सो रही ढाई साल की मासूम बच्ची पायल जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए जिसके धमाके से पूरा इलाका दहल गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिह के मुताबिक, खड़ौहा के संतनगर निवासी छोटू के घर में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। हादसे के समय छोटू मजदूरी करने गया था। वहीं उसकी पत्नी रूबीना आंगन में काम कर रही थी। जबकि बेटी पायल कमरे के अंदर सो रही थी। अचानक कमरे से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा जिसे देखकर रूबीना ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। इस दौरान रसोई घर में रखा हुआ सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया जिससे एक के बाद एक दो धमाके हुए। इन धमाकों से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों ने पानी का इंतजाम कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक मासूम पायल कमरे के अंदर जिंदा जल गई थी। किसी तरह आग बुझी तो अंदर से पायल का जला हुआ शव मिला। परिवारीजनों के मुताबिक, पायल इकलौती संतान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें