फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नहर में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

वजीरगंज (गोंडा)। खिरिया गांव के रहने वाले एक बालक की गांव के समीप सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। वह सरयू नहर में स्नान करने के लिए अपने घर से गया था। वह नहर मे स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के खिरिया गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीर विक्रम सिंह ने बताया कि खिरिया गांव के ही रहने वाले रामलगन उर्फ दरदर उपाध्याय का बेटा छोटू (15) शनिवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरयू नहर में स्नान करने गया था। वहां स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों के साथ ही गांव वालों ने उसके शव को नहर से बाहर निकाला। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद छोटू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें