फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में भर्ती बच्ची की मौत, हंगामा

विज्ञापन
केजीएमयू ।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के बाल रोग विभाग में मंगलवार सुबह छह साल की बच्ची की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि बच्ची को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विकल्प खंड निवासी आरोही साहू (6) गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित थी। यह दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। पिता बैजनाथ साहू ने बताया कि 27 सितंबर को बेटी की हालत बिगड़ने पर उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए थे। घंटों इंतजार के बाद उसे भर्ती किया गया। करीब एक माह 10 दिन तक इलाज और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद उसकी सेहत में कुछ सुधार हुआ।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टरों ने आरोही को वेंटिलेटर से हटाकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जबकि वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था भी नहीं थी। कुछ देर बाद बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को उसकी बिगड़ती हालत की जानकारी दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि परिजन डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़कर बच्ची को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिला। आखिरकार मंगलवार सुबह आरोही की मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। अभिषेक साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें