फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गन्ना मूल्य बढ़ोतरी और अन्य मांगों के लिए भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
भाकियू ने दिया धरना।
विज्ञापन
लखनऊ। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी, किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता में छूट आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने मंगलवार को समतामूलक चौक के पास यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन मंडलायुक्त विश्वास पंत को दिया। अपर आयुक्त ने किसानों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

भाकियू ने ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई की मांग की। किसानों को एग्रीस्टैक पंजीकरण से राहत देने, सहकारिता विभाग की ब्याज अनुदान योजना का लाभ दिलाने, बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन और प्रभावित किसान को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की मांग की। भूमि अभिलेखों में अंश निर्धारण की कमियों को दूर करने, पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को आयुष्मान योजना में शामिल करने, दो लाख रुपये तक के ऋण पर जमीन बंधक बनाने पर रोक की भी मांग की। संगठन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अनार सिंह अन्नू ने बताया कि मांगें पूरी न होने पर किसान 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास के लिए मार्च करेंगे।

भाकियू ने दिया धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें