फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सचिव ने लिखा पत्र, कोविड की रोकथाम के लिए टीम भावना से काम करें अफसर

Tue, 15 Sep 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कोरोना के नियंत्रण के लिए अफसरों को एक टीम के रूप में आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के लोग तत्परता से जुटे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कर्मी और सफाई कर्मचारी सभी दिन-रात काम कर रहे हैं। इस स्तर की वैश्विक बीमारी कई दशकों के बाद हमारे सामने एक चुनौती के रूप में आई है। ऐसे में जरूरी है कि पूरी प्रशासनिक मशीनरी एक टीम भावना के तहत परस्पर सम्मान व स्नेह से कार्य करे जिससे कि हम इस विषम चुनौती का सामना प्रभावी रूप से कर सकें।

दरअसल, पिछले दिनों कई जिलों में सीएमओ व जिलाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की खबरें आने के बाद मुख्य सचिव ने शासन प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए ये पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें