फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने किया औचक निरीक्षण, 90 फीसदी कर्मचारी थे अनुपस्थित

Fri, 28 Aug 2020 06:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सहकारिता आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सहकारिता भवन स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था। लगभग 90 प्रतिशत कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। मुख्य सचिव ने इस पर पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सुबह लगभग 9.40 बजे बापू भवन के सामने स्थित सहकारिता भवन में रिसेप्शन पर पहुंचे थे। उन्हें वहां कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक शिवेंद्र कुमार, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक कृपाशंकर, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक आलोक सिंह, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक आरके सिंह, वित्तीय सलाहकार पीके अग्रवाल, उप आयुक्त एवं उप निबंधक आरके कुलश्रेष्ठ, उप आयुक्त एवं उप निबंधक अशोक कुमार, सहायक आयुक्त श्रद्धा अनंग, सहायक आयुक्त अभय सिंह, सहायक आयुक्त मोहसिन, सहायक निबंधक स्वाति अग्रवाल, सहायक आयुक्त रामसागर, सहायक लेखाधिकारी गीता पुष्कर, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी अनुपस्थित मिले। स्थापना अनुभाग ‘क’ में मात्र विनय अस्थाना, राजकुमार व संतोष कुमार, स्थापना अनुभाग ‘ग’ में केवल कनिष्ठ सहायक उमेश एवं सहयोगी ब्रजपाल उपस्थित थे। स्थापना अनुभाग ‘ख’ में सभी कर्मी अनुपस्थित थे।
 
विज्ञापन

20-25 मिनट आयुक्त कार्यालय में रुके रहे

लेखा अनुभाग में विजय कुमार, रामबालक वर्मा, राजेंद्र सिंह, लेखाकार अतुल चंद्रा, लेखाकार प्रभाकर त्रिपाठी, सहयोगी विकास कुमार सिंह के अलावा सभी अनुपस्थित मिले। अन्य अनुभागों के निरीक्षण में एडीओ रामशंकर गुप्ता, कनिष्ठ सहायक मनीष, प्रधान सहायक संजय श्रीवास्तव, सहयोगी रामसुमन को छोड़कर अन्य सभी कर्मी अनुपस्थित थे। बकाया अनुभाग में रामिला डेविड, प्रमोद कुमार व मनीष कुमार उपस्थित मिले। क्रय-विक्रय अनुभाग, शिक्षा अनुभाग, विकास अनुभाग में नीलम उपाध्याय एवं अनुज कुमार को छोड़कर अन्य कर्मी अनुपस्थित थे। चपरासी दिनेश मेज पर बैठकर फोन से बात कर रहा था। इस पर मुख्य सचिव ने उसे कड़ी फटकार लगाई। उपभोक्ता एवं जन सूचना अनुभाग में कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं था।  

मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों व जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति और जनसमस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। कार्यालय समय में अधिकांश अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अनुपस्थित होना दर्शाता है कि वहां अनुशासनहीनता है तथा प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव है। इसके लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की वेतन कटौती के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई अलग से की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें